6:49 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता संपन्न

अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता संपन्न

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी आचार्य परिवार ने सहभागिता की ।आचार्यों ने निर्धारित विषय ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा’ पर अपने विचारों को सुंदर, क्रमबद्ध एवं प्रभावशाली ढंग से निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कल्पनाशीलता तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति जागरूकता की भावना विकसित करना था। प्रतिभागियों ने अपने निबंधों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भारतीय संस्कृति, संस्कार, पर्यावरण, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमारपाण्डेय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं सभी आचार्यों की की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास करती हैं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा विषय-वस्तु, भाषा-शैली, मौलिकता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया जाएगा । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आचार्यों को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस