उझानी के मदरशील एकेडमी में हिंदी दिवस के द्वितीय दिवस विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।
उझानी, बदायूं 12 सितंबर ।
मदर शील मेमोरियल एकेडमी, उझानी में चल रहे तीन दिवसीय हिंदी दिवस कार्यक्रम के द्वितीय दिवस विद्यार्थियों को समाचार-पत्र वाचन, शब्दों के शुद्ध उच्चारण, मात्राओं के उचित प्रयोग एवं सही वर्तनी का ज्ञान कराया गया। विद्यार्थियों ने श्रुतलेख, कंठस्थ कविता लेखन, शुद्ध वर्तनी शब्द एवं स्लोगन लेखन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हिंदी गतिविधियों में स्थान पाऐ बच्चों में
नर्सरी – रुद्राक्ष प्रथम, सृष्टि व लक्ष्य द्वितीय; एलकेजी – प्रिंस प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय; यूकेजी – अदिति प्रथम, सार्थक द्वितीय; कक्षा 1 – प्रभुदत्त प्रथम, सूरज प्रताप सिंह द्वितीय; कक्षा 2 – आराध्या प्रथम, अयांश द्वितीय; कक्षा 3 – फातिमा आफिया प्रथम, सुबोध द्वितीय; कक्षा 4 – पीयूष पाल प्रथम, आकांक्षा यादव द्वितीय; कक्षा 5 – आहिल रज़ा प्रथम, अभय शाक्य द्वितीय; कक्षा 6 – प्रियाना प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय; कक्षा 7 – सोनम यादव प्रथम, अर्पिता वर्मा व आराध्या द्वितीय; कक्षा 8 – आफरीन प्रथम, फरीन द्वितीय।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान गणेश जी के चित्र-स्केचिंग में सुंदर एवं रचनात्मक प्रदर्शन किया। बच्चों को गणेश चतुर्थी के महत्व से परिचित कराते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान रखने की प्रेरणा दी गई।
नर्सरी – वंशिका प्रथम, लक्ष्य द्वितीय, दीक्षा तृतीय; एलकेजी – रिद्धि प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, प्रिंस तृतीय; यूकेजी – अथर्व प्रथम, रीवा द्वितीय, योगेश तृतीय; कक्षा 1 – अहाद प्रथम, अतुल द्वितीय, क्रिस्टल तृतीय; कक्षा 2 – अन्या प्रथम, स्नेहा द्वितीय, मृत्युंजय तृतीय; कक्षा 3 – गुंजन प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, दक्ष तृतीय; कक्षा 4 – लवी प्रथम, खुशी द्वितीय, गौरी तृतीय; कक्षा 5 – अभय प्रथम, आरुष द्वितीय, आहिल रज़ा तृतीय; कक्षा 6 – दिव्यांशी प्रथम, हिमानी गुप्ता द्वितीय, रूशी यादव तृतीय; कक्षा 7 – डॉली प्रथम, आराध्या द्वितीय, अनुप्रिया शाक्य तृतीय; कक्षा 8 – वैष्णवी प्रथम, आफरीन द्वितीय, फरीन खान तृतीय।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह एवं रचनात्मकता सराहनीय रही। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


