उझानी -महाराणा प्रताप चौक पर लगा भीषण जाम, पुलिस बूथ के सामने ही फंसे रहे वाहन।
उझानी (बदायूं) 12 सितंबर ।
बरी बाईपास स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद शनिवार की दोपहर भीषण जाम लग गया। जाम में स्कूली वाहनों सहित सैकड़ों वाहन फंसे रहे, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
महाराणा प्रताप चौक पर बिल्सी रोड, शहर, संजरपुर और कासगंज-बरेली मार्ग के चारों रास्ते मिलते हैं। इसके बावजूद यहां ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बसों के चालक बीच चौराहे पर ही बसें खड़ी कर देते हैं, वहीं बेतरतीब ई-रिक्शा जाम को और बढ़ा देते हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी बूथ में ही बैठे रहते हैं। जाम लंबा होने पर ही बाहर निकलते हैं, तब तक लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
नागरिकों ने मांग की है कि चौक पर एक दरोगा और दो सिपाहियों की स्थायी ड्यूटी लगाई जाए, ताकि रोज लगने वाले जाम से निजात मिल सके।
राजेश वार्ष्णेय एमके।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


