राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने रामलला नगरी अयोध्या धाम में समाज के लिए किया रक्तदान
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम पहुंचे रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव कार्यक्रम में समाज के जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया और समाज को संदेश दिया कि समाज में रहकर एक दूसरे की जान बचाने के लिए रक्तदान बहुत अनिवार्य है क्योंकि रक्त किसी भी मशीन से नहीं बनाया जा सकता इसके लिए समाज के सभी लोगों को ही रक्तदान करना होगा तभी आवश्यकता पड़ने पर हम लोग ब्लड बैंक से रक्त ले सकेंगे रक्तदाता बनकर राष्ट्रीय रक्त महोत्सव में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, सदस्य शिवम कश्यप सहित तमाम प्रदेशों से आए रक्तदाताओं ने रक्तदान किया
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


