4:50 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार, जेल भेजा

उझानी में दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार, जेल भेजा।

उझानी बदांयू 12 सितंबर।

कोतवाली पुलिस ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार सुबह अढौली रेलवे फाटक के पास से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार जनपद कासगंज के मोहल्ला जय-जय राम सोरों गेट, थाना कोतवाली निवासी विनोद कुमार साहू पुत्र त्रिलोकी चन्द्र साहू ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि उनकी बेटी की शादी उझानी कस्बे के रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास रहने वाले विशाल साहू के साथ हुई थी। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे और 10 सितंबर को उसकी हत्या कर दी। घर पर ताला लगाकर फरार हो गये।

तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दहेज अधिनियम के तहत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति),राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससुर),प्रवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास),
व अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) को नामजद किया था।

एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह व सीओ उझानी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की टीम ने आज आरोपी विशाल साहू को कादर चौक वाले रास्ते पर अंड़ौली रेलवे फाटक के आगे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में
उपनिरीक्षक प्रवीण चौहान, हेड कांस्टेबल प्रीतोम कुमार, कांस्टेबल अंकुश कसाना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस