कछला में हाईवे पर मौत की टक्कर, बाइकों के उड़े परखच्चे – दो की हालत गंभीर।
उझानी-बदांयू 12 सितंबर।
उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। कछला बाईपास के पास शुक्रवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में पहली बाइक पर सवार युवक की पहचान जनपद कासगंज के थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव मैदवा निवासी पवन पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार 50 वर्षीय बलवीर पुत्र अमर सिंह निवासी बुटला तौलकपुर, थाना उझानी, जनपद बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कछला चौकी पुलिस और पीआरवी-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मानवता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


