6:34 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

मैनपुरी -गृह क्लेश से परेशान युवक ने नहर में लगाई छलांग

मैनपुरी -गृह क्लेश से परेशान युवक ने नहर में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग।

पुलिस और गोताखोरों की टीम चला रही सर्च अभियान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

मैनपुरी 11 सितंबर।

करहल थाना क्षेत्र के नगला मनु घिटोली गांव निवासी एक युवक ने गृह क्लेश के चलते कुर्रा थाना क्षेत्र में नहर में छलांग लगा दी। घटना के 24 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में युवक की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार युवक ने तखरऊ पुल के पास नहर में छलांग लगाई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कुर्रा थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया। नहर के आसपास और बहाव वाले संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

उधर, युवक के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा है। परिजन नहर किनारे बैठे उसके मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पिता श्याम सिंह ने बताया कि बेटे के नहर में जाने के बाद से पूरा परिवार परेशान है।

पुलिस का कहना है कि युवक की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नहर में पानी के तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि युवक के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें।

अरूण कुमार की रिपोर्ट।

विज्ञापन एक्सप्रेस