5:44 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी- गांव फतेहपुर में ‘उमंग – एक पहचान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों में दिखी नई उमंग

उझानी- गांव फतेहपुर में ‘उमंग – एक पहचान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों में दिखी नई उमंग।

उझानी-बदांयू 11 सितंबर।

न्याय पंचायत अहिरवारा के नोडल विद्यालय प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर में शुक्रवार को ‘उमंग (एक पहचान)’ कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में न्याय पंचायत के सभी 12 प्राथमिक विद्यालयों तथा 2 उच्च प्राथमिक विद्यालय तेहरा एवं अहिरवारा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

उच्च प्राथमिक स्तर के परिणाम –
श्रुतिलेख:प्रथम – रंजीत (उ०प्रा०वि० बुर्रा अहिरवारा), द्वितीय – शिवा वाद-विवाद- प्रथम – भवेश (अहिरवारा), द्वितीय – नर्गिस (तेहरा)
भाषण (हिन्दी): प्रथम – शिवा, द्वितीय – काजल
भाषण (अंग्रेजी):प्रथम – टीना व शिवा।

प्राथमिक स्तर के परिणाम –
कविता सुनाओ: प्रथम – इनाया (प्रा०वि० सकरी जंगल), द्वितीय – प्रिया (प्रा०वि० बुर्रा फरीदपुर)
इंग्लिश पोयम: प्रथम – महिरा (सकरी जंगल), द्वितीय – रोशनी (प्रा०वि० पतौरा)
कहानी सुनाओ (कक्षा 4-5): प्रथम – अजार (प्रा०वि० सकरी जंगल), द्वितीय – प्रदीप (पीर बट्टू), तृतीय – ब्रजेश (मिहीलाल नगला)
डिक्टेशन: प्रथम – प्रेम (अड़ोली), द्वितीय – आस्था (नरऊ)
सामान्य ज्ञान: प्रथम – प्रेम (अड़ोली), द्वितीय – इंद्रजीत, तृतीय – समीर व मानतशा (सकरी जंगल – संयुक्त रूप से)

कार्यक्रम में ‘उमंग’ नाम के अनुरूप बच्चों और उनके अध्यापकों में एक नई उमंग देखने को मिली।

इस अवसर पर श्रीमती प्रगति गुप्ता, श्रीमती ऋतु अग्रवाल, अजब सिंह, श्रीमती शीतल यादव, पुष्पेंद्र राणा, प्रवेश गौतम, सत्येंद्र पाल, लक्ष्मण, भारती मौर्य, शालिनी, जागृति, आशा रानी, देवी प्रसाद सहित समस्त विद्यालयों से आए शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

प्रतियोगिताओं का कुशल संचालन श्रीमती अनीता गुप्ता व मोहित कुमार द्वारा किया गया। प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर के प्रधानाध्यापक व न्याय पंचायत अहिरवारा प्रभारी निखिल जैन द्वारा सभी विजेता बच्चों को अपनी ओर से पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय स्टाफ मोहर सिंह, अनुज कुमार, ज्योति यादव व तरुणिका गौड़ का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।


वहीं खंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत सिंह राठौड़ ने ‘उमंग’ कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी बच्चों और अध्यापकों को बधाई दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस