4:56 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी -देहेमू में बनेगा नया बिजलीघर, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रखी आधारशिला

उझानी -देहेमू में बनेगा नया बिजलीघर, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रखी आधारशिला।

उझानी-बदांयू 11 सितंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव देहेमू में शुक्रवार को विकास को नई रफ्तार मिली। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने 33/11 केवी के नए उपकेंद्र बिजलीघर की आधारशिला रखी। शिलापट्ट से पर्दा हटते ही मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भारत माता और डबल इंजन सरकार के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजा दिया।

दोपहर करीब 2 बजे केंद्रीय मंत्री के देहेमू पहुंचने पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख शिशुपाल सिंह यादव और कछला नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश चंद्र लोनिया ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि यह मोदी सरकार की देन है कि एक अदने से कार्यकर्ता को सीधे राज्यसभा और केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी होती है कि मेरी कर्मस्थली में ही सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का शुभारंभ और उद्घाटन करने का सौभाग्य मुझे मिल रहा है। यह सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि सरकार द्वारा 858 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस बिजलीघर से कछला क्षेत्र की वर्षों पुरानी बिजली समस्या खत्म होगी। लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से लोगों को निजात मिलेगी और किसानों को भी भरपूर लाभ होगा।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस