1:52 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, बिसौली में रिपोर्ट दर्ज

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, बिसौली में रिपोर्ट दर्ज।

बिसौली, बदायूं 11 सितंबर ।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय नातिन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस को दी गई तहरीर में एक मोहल्ला निवासी पीड़िता की दादी ने बताया कि घटना 25 अगस्त को दोपहर की है। वह घर पर नहीं थी। इसी दौरान मुड़िया धुरैकी, थाना फैजगंज बेहटा निवासी अभिषेक पुत्र सुगरपाल उनके घर आया और उनकी नाबालिग नातिन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

आरोप है कि आरोपी अपने साथ जाते समय घर में रखे कुछ जेवरात भी निकाल कर ले गया।

परिजन जब घर लौटे तो किशोरी गायब मिली। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि उसे आरोपी अभिषेक अपने साथ भगा ले गया है। जब परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी के माता-पिता ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी देते हुए कहा – “जा तुझे जो करना हो कर ले, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ेगा।”

पीड़िता की दादी ने बताया कि आरोपी पक्ष ने उसे और उसकी नातिन को जान से मारने की धमकी भी दी है। गरीब परिवार से होने के कारण उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

इस मामले मे सीओ बिसौली को प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार को सौंपी है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस