उझानी- ससुरालियों के विवाद में समझौते के बहाने बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा, तीन घायल, रिपोर्ट दर्ज।
उझानी (बदायूं) 10 सितंबर ।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम सरोता में समझौते का झांसा देकर बुलाकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कस्बा उसहैत, थाना दातागंज निवासी सुखराम पुत्र चेतराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके लड़के के ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर समझौता कराने के बहाने ग्राम सरोता निवासी शंकरपाल, अंकरपाल, सूरजपाल, प्रेमपाल पुत्र त्रिलोकी ने उसे 7 सितंबर को गांव बुलाया था।
आरोप है कि जब वह अपने पुत्र अनिल और भाई किशनलाल के साथ दोपहर सरोता पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद वीरेश पुत्र मुकेश कुमार व मुकेश पुत्र अवधेश कुमार, सत्येन्द्र, तरुण, प्रवेश पुत्रगण दिवारीलाल व दिवारीलाल पुत्र जसवंत निवासी ग्राम न्यौली थाना सोरों, जिला कासगंज व अन्य लोगों ने एकराय होकर घर में ही लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में सुखराम, उसके पुत्र अनिल और भाई किशनलाल के सिर, सीने, पीठ, हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित ने बताया कि उसने यूपी-112 पर सूचना दी तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने मेडिकल कराकर थाने में तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अविनाश पुंडीर को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


