5:21 pm Thursday , 10 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी- जन्माष्टमी मेले में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटा, केस दर्ज

उझानी- जन्माष्टमी मेले में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटा, केस दर्ज।

उझानी बदांयू 10 सितंबर।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला दौलत में जन्माष्टमी मेले के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित हरिश्चन्द्र मौर्य पुत्र करन सिंह निवासी बुटला दौलत ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के मुताबिक 8 सितंबर की रात वह गांव में लगे जन्माष्टमी मेले में गया था। आरोप है कि गांव का ही रामवीर यादव पुत्र सोहनपाल, जो गांव में अवैध शराब बेचता है, ने उसे देखते ही बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रामवीर ने रंजिशन अपने भतीजों नीरेश व लालू पुत्रगण ओमसिंह और अहिलकार पुत्र नन्हे के साथ मिलकर लात-घूसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि हमले में उसके सिर में खुली चोट और शरीर पर कई गुम चोटें आई हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस