5:22 pm Thursday , 10 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: 31 अगस्त को बोलेरो की टक्कर से घायल पति की इलाजके दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज

उझानी: 31 अगस्त को बोलेरो की टक्कर से घायल पति की इलाजके दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज।

उझानी (बदायूं) 10 सितंबर ।

कोतवाली क्षेत्र में 31 जुलाई को बोलेरो पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव टिमरुआ निवासी शिवकुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े भाई वीरपाल अपनी पत्नी रूपवती के साथ 31 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से उझानी से दवा लेकर घर लौट रहे थे। उझानी-कछला मार्ग पर बुटला बोर्ड और करुआ पुल के बीच सफेद रंग की बोलेरो पिकअप के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज बदायूं से बरेली के राधिका हॉस्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान 6 अगस्त को वीरपाल की मौत हो गई। पत्नी रूपवती का अभी भी इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर कछला की ओर भाग गया था। पीड़ित ने बताया कि भाई के अंतिम संस्कार व भाभी के इलाज में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस