उझानी में सट्टे का खेल उजागर,बडी माता मंदिर के पास से दो सटोरिए गिरफ्तार।
उझानी, बदायूं 10 सितंबर।
उझानी कस्बे में काफी लम्बे समय से चल रहे सट्टे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ी माता मंदिर भर्रा टोला गौतमपुरी में दीवार की आड़ में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे दो सटोरियों को रंगे हाथों दबोच लिया।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से सट्टा लिखने की डायरी,11 सट्टा पर्ची, डॉट पैन और 3360 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना उझानी में 13 जी जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात एसआई प्रवीण चौहान टीम के साथ कस्बे में गश्त पर थे। मुखबिर ने बताया कि बडी माता मंदिर के पास दो लोग जोर-जोर से आवाज देकर “एक लगाओ नब्बे पाओ, आओ-आओ खूब कमाओ” कहकर सट्टा लिख रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने सादी वर्दी में घात लगाई और दोनों को घेर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान
मनीष गुप्ता उर्फ छन्नू पुत्र बृजेश कुमार,व बन्टी उर्फ गौरव पुत्र राकेश
निवासी मोहल्ला भर्रा टोला गौतमपुरी के रूप में हुई।
तलाशी में मनीष के पास से एक डायरी मिली, जिस पर पहले पेज पर पहले से आखिरी पेज पर पूरी डायरी में सट्टे के नंबर लिखे थे।
दूसरे आरोपी बन्टी के पास से 11 सट्टा पर्चियां मिलीं। दोनों की जेब से कुल 3360 रुपये बरामद हुए।
पुलिस ने दोनों को हिरासत लिया इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल प्रीतोष कुमार, कांस्टेबल हिमांशु सिरोही, अंकुश कसाना, भूपेन्द्र सिंह और महिला उपनिरीक्षक सुजाता भी शामिल रहीं।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पहले जो भी रहा हो अब शहर में सट्टेबाजी नहीं होने दी जाएंगी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


