उझानी: सब्जियों के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, एक माह में प्याज के भाव दोगुने।
उझानी (बदायूँ) 10 सितंबर ।
उझानी में सब्जियों के बढ़ते दामों ने लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पिछले एक माह में प्याज के भाव करीब दोगुने हो गए हैं। लहसुन के साथ-साथ कई हरी सब्जियों के दामों में भी 10 से 80 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। खाद्य तेलों के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च और बढ़ गया है।
एक माह पहले तक उझानी सब्जी मंडी में 30 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं लहसुन के दाम में एक सप्ताह में ही भारी तेजी आई है। 140 रुपये किलो बिकने वाला लहसुन अब 200 से 220 रुपये किलो तक बिक रहा है।
प्याज और लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर सब्जी और व्यंजन में होने के कारण बढ़े भाव का सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा है।
उझानी सब्जी मंडी के कारोबारी रामू शाक्य ने बताया कि बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। बारिश के कारण मंडी में हरी सब्जियों की आवक भी कम हो गई है।
फुटकर विक्रेता संतोष ने बताया कि थोक मंडी में ही गोभी,परवल, टमाटर, लोकी,पालक, भिंडी, बंदगोभी,करैला, अरबी, शिमला मिर्च और बैंगन समेत अन्य सब्जियां महंगे दाम पर मिल रही हैं। इसका सीधा असर उझानी के फुटकर बाजार में देखने को मिल रहा है।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


