7:25 pm Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में किसान के ट्यूबवेल पर चोरी: ट्रांसफार्मर गिराकर तेल और केबल ले गए चोर

उझानी में किसान के ट्यूबवेल पर चोरी: ट्रांसफार्मर गिराकर तेल और केबल ले गए चोर।

उझानी बदांयू 9 सितंबर 2026।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर मड़ैया में चोरों ने एक किसान के ट्यूबवेल को निशाना बनाया। चोर ट्रांसफार्मर को जमीन पर गिराकर उसके अंदर का सामान, तेल और केबल चोरी कर ले गए।

पीड़ित किसान सतीश कुमार सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी अल्लीपुर मढैया वार्ड-5 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 8 सितंबर की शाम रोज की तरह अपना ट्यूबवेल बंद करके घर चला गया था। रात में अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को जमीन पर डाल दिया और अंदर का कीमती सामान व तेल निकाल लिया। साथ ही ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल तक की केबल भी चोरी कर ली।

मंगलवार सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। किसान ने कोतवाली उझानी पुलिस से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस