5:21 pm Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

देवनागरी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, विद्यालय ने बुक किया पूरा थिएटर

देवनागरी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, विद्यालय ने बुक किया पूरा थिएटर।

उझानी, बदायूं 9 सितंबर ।

देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी की ओर से विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम के तहत फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष शो आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों के लिए पूरे थिएटर को बुक किया गया था।

छात्र-छात्राओं ने बड़े पर्दे पर सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया। फिल्म के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, पौराणिक गाथाओं, साहस, कर्तव्य और संस्कारों से जुड़े प्रेरणादायक संदेश मिले।

प्रधानाचार्य आर.एम. शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक आयोजन भी आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन बच्चों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर संकेत मोहन शर्मा ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भारतीय मूल्यों से जोड़ते हुए उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों की स्मृतियों में स्थायी रूप से रहते हैं।

विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय के साथ थिएटर में फिल्म देखने का अनुभव बेहद खास और यादगार रहा। इस आयोजन के लिए सभी ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस