बागपत में दिल दहला देने वाला हादसा: सिर फटा, फेफड़ा फटने से हुई 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत।
बागपत / बदांयू 9 सितंबर।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण हादसे ने 13 परिवारों की खुशियां छीन लीं। जाहरवीर बाबा के दर्शन कर पिकअप से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
चिकित्सकों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में सभी मृतकों को गंभीर हेड और चेस्ट इंजरी आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है – किसी श्रद्धालु का सिर फट गया था, तो किसी का फेफड़ा फट गया। पिकअप पलटने के बाद श्रद्धालु सड़क पर कई मीटर तक घिसटते चले गए, जिससे उन्हें बचने का मौका ही नहीं मिला।



पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पिकअप चालक की लापरवाही को हादसे की अहम वजह बताया जा रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।
हादसे के बाद सिस्टम की लापरवाही भी सामने आई है। आरोप है कि हादसे के बाद एंबुलेंस काफी देर से पहुंची और एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट भी पूरी तरह फेल रहा। अगर समय पर मदद मिल जाती तो शायद कुछ जानें बचाई जा सकती थीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


