बागपत हादसा अपडेट: 8 श्रद्धालु डिस्चार्ज, 15 की हालत अभी भी गंभीर।
बागपत/बदायूं 9 सितंबर ।
राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को रविवार रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव कट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइड मार दी थी। टक्कर से पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
इस भीषण हादसे में भाई-बहन, पति-पत्नी समेत 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 23 लोग घायल हुए थे।
कल 8 घायल डिस्चार्ज- बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कुंवरपाल, उसके भाई प्रदीप और महेशो देवी समेत 3 लोगों को और मेरठ मेडिकल कॉलेज व GTB दिल्ली में भर्ती 5 लोगों की हालत में सुधार होने पर सोमवार- मंगलवार को घर भेज दिया गया।
15 घायलों की अब भी गंभीर सिथ्ति बताई जा रही हे ,मेरठ मेडिकल और GTB दिल्ली में अभी भी 15 घायल भर्ती हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दो घायलों में- उर्मिला देवी को बदायूं मेडिकल कॉलेज और विकास यादव को उनके परिजनों की सिफारिश पर बरेली के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
GTB दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद मृतक अवनीश निवासी अल्लापुर चमारी, बदायूं का शव बीती शाम परिजनों को सोंप दिया गया, अवनीश का बीती रात कछला में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बदायूं के निजामपुर निवासी कुंवरपाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एक्सप्रेसवे के CCTV फुटेज में ट्रक पिकअप को साइड मारता साफ दिख रहा है।
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक आदित्य निवासी बोपही जरऊ, हाथरस को मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रविवार रात खाली ट्रक लेकर हरियाणा जा रहा था। हादसे के वक्त उसके ट्रक की स्पीड 100 किमी/घंटा से ज्यादा थी, जबकि पिकअप की स्पीड 30-40 किमी/घंटा थी। डिवाइडर वाली लाइन में अचानक पिकअप सामने आने पर उसने बचाने की कोशिश की, लेकिन साइड लग गई। पुलिस की जांच में पिकअप चालक की लापरवाही भी सामने आई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


