उझानी सर्राफा कमेटी के पुनर्गठन को लेकर 13 सितंबर को होगी बैठक, सभी दुकानदारों से आने की अपील।
उझानी बदांयू 9 सितंबर।
उझानी के समस्त सर्राफा बंधुओं की कमेटी के पुनर्गठन को लेकर 13 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अजय कुमार अग्रवाल (पप्पी) ने बताया कि 5 सितंबर को पुरुषोत्तम वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर शाम 7 बजे एक बैठक हुई थी। उसमें उपस्थित सभी सर्राफा दुकानदारों ने सर्वसम्मति से तय किया है कि अगली बैठक रविवार, 13 सितंबर 2026 को रखी जाएगी।
यह बैठक पुरूषोत्तम वाटिका में शाम 7 बजे होगी। सभी बंधुओं से निवेदन है कि मीटिंग में अवश्य आएं।
बैठक में सर्राफा कमेटी उझानी का चुनाव किया जाएगा, जो 2 वर्ष के लिए होगा। दो वर्ष पूरे होने के बाद कमेटी स्वतः भंग हो जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


