11:49 am Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

बागपत हादसा- में 13 की मौत; हिट एंड रन करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार

बागपत हादसा- में 13 की मौत; हिट एंड रन करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार।

बागपत/ बदांयू 9 सितंबर।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार-सोमवार की रात हुए भीषण हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टक्कर मारकर भागे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

यह हादसा खेकड़ा थाना क्षेत्र में हुआ था। राजस्थान से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था।

हादसे के बाद बदायूं निवासी कुंवरपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रक की टक्कर से ही यह हादसा हुआ है। इस हादसे में सात पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाथरस निवासी ट्रक चालक आदित्य पुत्र दिनेश को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ट्रक भी बरामद हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस