11:50 am Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों के दाह संस्कार में शामिल होने से पुलिस ने रोका- अजीत यादव

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों के दाह संस्कार में शामिल होने से पुलिस प्रशासन ने रोका
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शोक संवेदना व्यक्त करने सुबह अल्लापुर चमारी गांव जा रहे थे ,पुलिस ने नेकपुर स्थित आवास से बाहर नहीं निकलने दिया
—————————————————————————
बदायूँ। 08 सितम्बर। राजस्थान के बागड़ थाम से लौट रहे बदायूँ जनपद के 13 लोगों की कल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में हुई मौत की घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करने और उनके दाह संस्कार में शामिल होने कछला घाट जाने से योगी सरकार के बदायूँ पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को रोक दिया है। योगी सरकार और बदायूँ जिला प्रशासन का यह कृत्य निंदनीय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को शोक संवेदना व्यक्त करने और अंत्येष्टि में शामिल होने से पुलिस के बल पर रोका गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने शोक संवेदना व्यक्त करने मंगलवार को सुबह अल्लापुर चमारी गांव जाने के लिए निकले थे। पुलिस बल ने उन्हें नेकपुर स्थित आवास के बाहर निकलने से रोक दिया। पूछने पर कचहरी चौकी इंचार्ज ने बताया कि एसएसपी का आदेश है ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। योगी सरकार पुलिस के बल पर तानाशाही चला रही है लोकतंत्र और संविधान की हत्या की जा रही है। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। मृतकों के दाह संस्कार में शामिल होने और शोक संवेदना व्यक्त करने से भी भाजपा सरकार कांग्रेस जिलाध्यक्ष को रोक रही है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। इससे जाहिर है कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा डर गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस