11:20 am Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी -बिल नहीं भरा तो कटेगी लाइट: 5 हजार से ज्यादा बकायेदारों पर ऑनलाइन एक्शन शुरू

उझानी -बिल नहीं भरा तो कटेगी लाइट: 5 हजार से ज्यादा बकायेदारों पर ऑनलाइन एक्शन शुरू।

उझानी-बदांयू 8 सितंबर।

बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। 5000 रुपये से अधिक बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन ऑनलाइन सिस्टम से काटे जा रहे हैं। विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से समय से बिल जमा करने की अपील की है।

जेई अविनाश कुमार के अनुसार, लगातार नोटिस के बाद भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिल जमा नहीं करा रहे हैं। ऐसे में अब मैनुअल के बजाय सीधे ऑनलाइन सिस्टम से संयोजन विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है।

विभाग का कहना है कि उपभोक्ता अप्रिय कार्यवाही से बचने के लिए अपना बकाया बिल जल्द से जल्द जमा करा दें। बिल जमा न करने पर बिना पूर्व सूचना के कनेक्शन काटा जा सकता है, जिसे जुर्माने के साथ दोबारा जुड़वाना पड़ेगा। कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को मोबाइल से बकाऐ की सूचना दी जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस