उझानी में विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस, हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान
उझानी, बदायूं 8 सितंबर ।
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को उझानी नगर स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री राजेश भाई साहब मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हिंदू समाज जाति, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर संगठित हो और राष्ट्र व समाज हित में अपनी भूमिका का निर्वहन करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, संस्कार और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाए और हिंदू एकता को मजबूत करे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रविदास जी महाराज ने की, जबकि प्रवीण जी महाराज विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नगर संघ संचालक डॉ. आलोक गुप्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजीव साहू, जिला कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, राजेश सपरा, विशेष संपर्क प्रमुख नीरज शर्मा, विभाग संयोजिका किरण जी, जिला मंत्री बिसौली रोहित सिंह सहित जिले व नगर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला सह मंत्री राजेश बाबू ने किया। वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उद्देश्यों और हिंदू समाज के प्रति संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


