10:48 am Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

गूगल मैप बना काल: बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत, बागपत में पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर

गूगल मैप बना काल: बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत, बागपत में पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर।

बदायूं 8 सितंबर ।

राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से दर्शन कर लौट रहे बदायूं के श्रद्धालुओं के लिए गूगल मैप काल बन गया। बागपत में हुए भीषण हादसे में बदायूं निवासी 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

हादसा पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव कट के पास हुआ। चालक विपिन गलती से बड़ागांव कट पर एक्सप्रेसवे से नीचे उतर गया था। वापस एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और यू-टर्न लेने के लिए उसने गूगल मैप पर रास्ता देखा।

गूगल मैप ने 200 मीटर आगे एक कट दिखाया, जिसे NHAI ने पत्थर रखकर बंद किया हुआ था। गूगल मैप के भरोसे चालक गाड़ी को डिवाइडर के किनारे वाली लाइन पर लेकर बंद कट तक पहुंच गया और वहीं यू-टर्न लेने लगा। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए कैंटर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 13 लोगों ने दम तोड़ दिया। ओर 20 लोग घायल हो गये।

मरने वाले सभी श्रद्धालु बदायूं जिले के रहने वाले हैं, जो गोगामेड़ी धाम से दर्शन कर बदांयू वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस