10 को सीएचसी पर लगेगा आयुष्मान कार्ड महा शिविर
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 सितंबर को आयुष्मान कार्ड महा शिविर स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य होंगे। शिविर में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच, परामर्श और आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाएगा। साथ ही रक्तदान शिविर में लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर जीवन बचाने का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित होगा। सीएचसी प्रभारी डा.अनिल कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


