बदायूं। मालूक नागर द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पाल-बघेल-धनगर समाज के सम्मानित नेता श्यामलाल पाल के खिलाफ की गई कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बदायूं में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन समाज के सम्मानित नेताओं के प्रति अमर्यादित भाषा स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी बदायूं को ज्ञापन सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा और अमर्यादित बयानबाजी के खिलाफ आवाज लगातार उठाई जाएगी। उन्होंने न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
प्रमुख मांग:
कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कड़ी कार्रवाई
समाज के सम्मानित नेताओं के प्रति अमर्यादित भाषा पर रोक
मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


