3:56 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में डंपर-टेंपो की भिड़ंत में 3 की मौत, 7 घायल

बिल्सी । बदायूं में सहसवान -बिसौली मार्ग पर सोमवार दोपहर एक डंपर और टेंपो की आमने-सामने भिड़़ंत हो गई। यह हादसा उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव के पास हुआ। इस हादसे में टेंपो में सवार दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई,जबकि सात लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, डंपर (यूपी 38 एटी 0837 ) और टेंपो (यूपी 24 टी 3930 ) सहसवान से बिसौली की तरफ जा रहे थे। खितौरा के पास दोनोंवाहनों की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान रूपवती पत्नी पप्पू (निवासी गाजीपुर, वसुंधरा एंक्लेव, मयूर विहार फेस-3, पूर्वी दिल्ली), ओमकार पुत्र रामचरण (47) और उनकी पल्नी शांति (45) (दोनों निवासी धंरैरा, थाना उघैती) के रूप में हुई है।
हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। इनमें परवीन (25) उनकी मां साईदन (50), आबिद पुत्र खुर्शीद खान अयान (5) पुत्र सान् और संजीता पत्नी कल्ल (सभी निवासी शाहबाजपुर, थाना सहसवान) शामिल हैं। इनके अलावा, मोहरकली (30) निवासी कुदई, थाना जरीफनगर और नजमा पत्नी गलशेर निवासी मजहबाग, थाना सहसवान भी घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तूरंत सीएचसी बिल्सी और सीएचर्सी सहसवान भेजा गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस