3:52 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

अधिकारियों के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा –सनातन बोर्ड “जन समस्या निवारण समिति” के पदाधिकारियों की घोषणा होगी जल्द

–अधिकारियों के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा
–सनातन बोर्ड “जन समस्या निवारण समिति” के पदाधिकारियों की घोषणा होगी जल्द

कल दिनांक 6–9–26 दिन रविवार शाम 4:00 बजे से अखिल भारतीय सनातन बोर्ड, जन समस्या निवारण समिति की प्रथम बैठक का आयोजन मथुरिया चौक स्थित पंकज शर्मा के आवास पर किया गया

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुभाष मैथिल ने बताया कि आम जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सभी जिम्मेदार निष्क्रिय और संवेदनहीन हो गए हैं शिकायतों पर कोई कार्रवाई न होता देख जनता में भारी निराशा व्याप्त है,

संगठन अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया कि आज नगर की अधिकतर सड़क टूटी पड़ी है, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, कुछ समय की बारिश से ही गलियों और सड़कों पर पानी भर जाता है, मौजूदा व्यवस्थाओं से आम जनता पूरी तरह त्रस्त है।

कार्यकारिणी प्रमुख उपेंद्र उपाध्याय ने बताया ,अब समय आ गया है कि नगर वासियों को अपनी समस्याओं के लिए खुद खड़ा होना होगा,
उन्होंने समाज के शिक्षित बुद्धिजीवी वर्ग व कार्यकर्ताओं से नगर को सुंदर और विकसित बनाने के लिए समिति के साथ आने का आह्वान किया

समिति अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि
जल्द ही जनता को अपनी समस्याओं के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा,
लोग अपनी समस्याओं को सीधे अपने वार्ड में नियुक्त वार्ड प्रमुख को दे सकेंगे
और
समिति द्वारा जनता की समस्याओं को आवश्यकता अनुसार संबंधित विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया जाएगा,

संगठन मंत्री डॉ सुशील गुप्ता ने बताया कि समिति में मुख्य पदाधिकारियों के साथ-साथ नगर के सभी 29 वार्डों में वार्ड प्रमुखों की नियुक्ति की जाएगी,
लोगों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से अधिकारियों के समक्ष रखने हेतु
समिति में अधिवक्ताओं,राजकीय कार्य सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग, भारतीय सेना सेवानिवृत,मीडिया सदस्यों व अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी जाएगी,
और जल्द ही समिति के सभी पदाधिकारियों और वार्ड प्रमुखों के नाम की घोषणा की जाएगी

बैठक में अरुण अग्निहोत्री,चंद्रदेव वर्मा, मुकेश कुमार ,सुभाष मौर्य, गगनदीप अरोड़ा, अनिल विकी, अमित गुप्ता, नितेश वार्ष्णेय,एड अश्वनी भारद्वाज सत्यनारायण गुप्ता,उपेंद्र उपाध्यक्ष, राकेश गुलाटी, विनोद कश्यप, आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.