11:37 am Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी -गांव बसोमा में बंदरों के हमले से बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम

उझानी -गांव बसोमा में बंदरों के हमले से बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम।

उझानी, बदायूँ 7 सितंबर।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव बसोमा में बीती शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।

गांव निवासी महावीर शाक्य (65) अपने मकान की छत पर खड़े थे, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और धक्का दे दिया। छत से नीचे गिरने से महावीर शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कई लोग पहले भी बंदरों का शिकार हो चुके हैं, लेकिन वन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस