11:37 am Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: रोडवेज कर्मी से जंजीर, अंगूठी व नकदी छीनने का आरोप, चालक- परिचालक बस सहित पुलिस की गिरफ्त में

उझानी: रोडवेज कर्मी से जंजीर, अंगूठी व नकदी छीनने का आरोप, चालक-परिचालक बस सहित पुलिस की गिरफ्त में।

उझानी, बदायूं 7 सितंबर ।

प्राइवेट रिंकू ट्रैवल्स के बस कर्मियों पर बदायूं रोडवेज में तैनात कर्मी से सोने की जंजीर, अंगूठी व नकदी छीनने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक को भी गिरफ्त में लिया है।

पीड़ित सुनील कुमार शर्मा निवासी शिव कॉलोनी, डिबाई, बुलंदशहर बदायूं रोडवेज में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह 6 सितंबर की रात जयपुर में अपनी ससुराल से बदायू जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने रिंकू ट्रैवल्स की बस संख्या NL02B4515 में ऑनलाइन टिकट बुक किया था।

आरोप है कि स्टेंड में बस ना मिलने पर स्टाफ ने उन्हें यह कहकर ऑफिस में बुला लिया कि बस आगे मिलेगी। बस ना मिलने की शिकायत पर ही स्टाफ आग-बबूला होकर हमलावर हो गया ऑफिस में ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी गई। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उससे 40 हजार रुपये नकद, 15 ग्राम की सोने की जंजीर और 5 ग्राम की सोने की अंगूठी छीन ली गई। उसका रोडवेज का आईकार्ड और मोबाइल भी छीन लिया गया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके।

इसके बाद उसे जबरन बस में बिठा दिया गया। रास्ते में भी मारपीट की गई। पीड़ित ने किसी तरह बेटे को सूचना दी। बेटे ने मौके पर पहुंचकर 112 पर कॉल की। सूचना पर उझानी- कोतवाली पुलिस पहुंची और बस को रोककर चालक-परिचालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह का कहना है मामले की जांच शुरू कर दी है। जो तत्थ निकलकर आएंगे उसी आधार पर उचित कार्रवाई की जाएंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस