11:45 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में हादसा: मंदिर में पुताई कर रहा युवक नीचे गिरा, इलाज के दौरान मौत।

बदायूं

उझानी में हादसा: मंदिर में पुताई कर रहा युवक नीचे गिरा, इलाज के दौरान मौत।

मौत से परिवार में कोहराम।

उझानी बदांयू 6 सितंबर।

उझानी थाना क्षेत्र के गांव अढौली में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर में पुताई कर रहा 22 वर्षीय युवक नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार गांव अढौली निवासी रमन शर्मा (22) पुत्र नरेश शर्मा गांव के ही मंदिर में पुताई का काम कर रहा था। बताया जाता है कि पुताई करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मंदिर से नीचे आ गिरा। नीचे गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल रमन को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर रविवार दोपहर एक बजे पुलिस राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली है। वहीं जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस