5:04 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में युवक पर लाठी-रॉड से हमला मोबाइल गायब, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी में युवक पर लाठी-रॉड से हमला मोबाइल गायब, तीन पर रिपोर्ट दर्ज।

उझानी (बदायूं) 6 सितंबर ।

कोतवाली क्षेत्र में रानू ढाबा पर खाना खा रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार पंजाबी कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा पुत्र स्व. दुबे प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि 4 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनका बेटा अर्पित शर्मा मंडी समिति, स्थित रानू ढाबा पर खाना खा रहा था।

तभी मंडी समिति बाईपास कछला रोड निवासी सुदेश, राहुल पुत्रगण यादराम और यादराम पुत्र नामालूम वहां आ धमके। आरोप है कि बेवजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर अर्पित को लात-घूंसों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में अर्पित को खुले और अंदरूनी चोटें आई हैं। इस दौरान उसका मोबाइल भी गुम हो गया।

कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस