2:48 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा नौली फतुआबाद, धूमधाम से निकली कन्हैया की पालकी यात्रा

केशव गुप्ता

उसहैत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावनश्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा नौली फतुआबाद, धूमधाम से निकली कन्हैया की पालकी यात्रा
उसहैत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उसहैत क्षेत्र के गांव नौली फतुआबाद में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। सजी-धजी पालकी में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की गलियां ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठीं।
पालकी यात्रा की शुरुआत गांव स्थित मंदिर से हुई। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की सुसज्जित पालकी को लेकर गांव की गलियों से निकले। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत गाते और भगवान कन्हैया के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल रहे। यात्रा जहां-जहां से गुजरी, वहां ग्रामीणों ने घरों से बाहर निकलकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भी पालकी यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी, पालकी पर फूल चढ़ाए और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पालकी यात्रा गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल रहा।
पालकी यात्रा में बाबा श्री सतीश, सत्यभान सिंह यादव, शोभित यादव (जिला सचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, समाजवादी पार्टी) सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। अवसर पर उसहैत क्षेत्र के गांव नौली फतुआबाद में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। सजी-धजी पालकी में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की गलियां ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठीं।
पालकी यात्रा की शुरुआत गांव स्थित मंदिर से हुई। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की सुसज्जित पालकी को लेकर गांव की गलियों से निकले। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत गाते और भगवान कन्हैया के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल रहे। यात्रा जहां-जहां से गुजरी, वहां ग्रामीणों ने घरों से बाहर निकलकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भी पालकी यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी, पालकी पर फूल चढ़ाए और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पालकी यात्रा गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल रहा।
पालकी यात्रा में बाबा श्री सतीश, सत्यभान सिंह यादव, शोभित यादव (जिला सचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, समाजवादी पार्टी) सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस