उझानी में सुबह से झमाझम बारिश, चार दिन से जारी है दौर।
उझानी (बदायूं) 6 सितंबर ।
नगर सहित ग्रामीण इलाकों में आज रविवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया है। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हो रही है। पिछले चार दिन से रोजाना हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
रविवार सुबह से काली घटाएं छाई हुई हैं। दिन में ही अंधेरा सा छा गया। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बाजारों में जलभराव की स्थिति भी देखी गई। सामान्य से अधिक हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है।
हालांकि पिछले 4 दिनों से मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से दिन और रात के तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे बारिश के लिहाज से अहम रहेंगे। आज दिन में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 9 सितंबर तक उझानी क्षेत्र में बादल छाए रहने के साथ बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


