बदायूं
उझानी में किसान महासंघ का मंथन, जिला अध्यक्ष हरवंश यादव बोले- किसानों की हर समस्या पर लड़ाई जारी रहेगी।
उझानी-बदांयू 5 सितंबर।
उझानी में शनिवार को किसान महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरवंश यादव पहलवान के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता हरवंस यादव ने की।
बैठक में किसानों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खाद, डीएपी, यूरिया की किल्लत और बिजली से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
जिला अध्यक्ष हरवंश पहलवान ने संगठन की आगामी रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदेश मंत्री अभिमन्यु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की दिक्कतों को पहले ब्लॉक स्तर और फिर जिला स्तर के अधिकारियों के सामने मजबूती से रखा जाएगा। जिले की अलग-अलग समस्याओं को बड़े अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो किसानों के हित में आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
बैठक में प्रांत मंत्री धर्मेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष लायक सिंह वर्मा, जिला मंत्री दुष्यंत शर्मा, अजीत प्रताप सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
इस मौके पर आसिफ अंसारी, सुधांशु गुप्ता, निशा राणा, गरिमा चांदना, वीरपाल सिंह, कुश ठाकुर, गोपाल शर्मा, रोहिताश कुमार, अनूप यादव, अजीत यादव, लकी सक्सेना, दुर्गापाल सिंह समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


