6:54 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल, बदायूँ में शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष बहुत ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है।
यह दिवस हमें हर वर्ष यह स्मरण कराता है कि हमारे विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ अपने कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करते हैं। वे बच्चों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनमें विभिन्न कौशल एवं योग्यताओं का विकास करते हैं तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को रोचक एवं प्रभावशाली बनाते हैं।
हमारे शिक्षकों की मेहनत, लगन और समर्पण के कारण ही हमारा विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
अतः समस्त प्रबंधक समिति एवं प्रधानाचार्य की ओर से विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, लगन और समर्पण के साथ अपने शिक्षण कार्य को करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे तथा विद्यालय की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस