।
उझानी-बदांयू 5 सितंबर।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर अपनी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 अगस्त को उनकी 14 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। बाद में वह खुद वापस लौट आई।
पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि गांव का ही सुधांशु यादव उर्फ डान पुत्र सूरजपाल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी सुधांशु यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विपिन कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


