5:15 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: बुटला बोर्ड पर हंसी-मजाक का विरोध करने पर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला

उझानी, बदायूँ 5 सितंबर ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम ललुईया नगला कुआँडांडा में 29 अगस्त की दोपहर 3 बजे बुटला बोर्ड पर हंसी मज़ाक़ को लेकर विवाद हो गया।

पीड़िता श्रीदेवी पत्नी नेमसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही मटरू पुत्र मानसिंह बुटला बोर्ड पर उनके पति नेमसिंह से नाजायज हंसी-मजाक कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी आग बबूला हो गया और अपने लड़कों अजय सिंह, राकेश पुत्रगण मटरू और भतीजे मोनू पुत्र नन्हे के साथ लाठी-डंडा लेकर उनके घर पर चढ़ आया।

आरोप है कि सभी ने मिलकर श्रीदेवी और चीख-पुकार सुनकर बचाने आए उनके ससुर सुखराम पुत्र छदम्मी लाल और सास मीना को बुरी तरह लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीट दिया। मौके पर मौजूद गांव के ही वीरपाल पुत्र रघुवीर और गांव में आए फूफा महीपाल ने बड़ी मुश्किल से पीड़ित परिवार को बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़िता का कहना है कि मारपीट में कई लोगों को चोटें आई हैं और मेडिकल कराया गया है।

थाना उझानी पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को सौंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस