5:17 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: बिजली फिटिंग के विवाद में चचेरे भाइयों ने मां-बेटे को पीटा, दुकान में तोड़फोड़

बिल्सी बदांयू 5 सितंबर।

थाना बिल्सी क्षेत्र के मोहल्ला नंबर 8 साहबगंज में बिजली फिटिंग को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना बिल्सी में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मोहल्ला नं. 8 साहबगंज निवासी अरबाज पुत्र इसरार ने बताया कि 3 सितंबर को शाम करीब 6 बजे उसके चचेरे भाई फुरकान, इरफान और चांद मियां पुत्रगण इकराम उसके मकान की दीवार से सटी दूसरी साइड में बिजली लाइन की फिटिंग के लिए कटिंग कर रहे थे। इससे उसकी दीवार को नुकसान हो रहा था।

जब उसने इस बात का विरोध किया तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए अरबाज और उसकी मां फहमीदा के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और घर पर स्थित दुकान के गेट का शीशा तोड़ दिया।

घटना में मां-बेटे को चोटें आईं, जिनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। पीड़ित 4 सितंबर को थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक सचिन को सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस