1:24 pm Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

मुरली की मधुर तान सा गूंजे जन-जन में उल्लास : भाजपा नेता अरुण अग्रवाल ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भावपूर्ण शुभकामनाएं।

मुरली की मधुर तान सा गूंजे जन-जन में उल्लास : भाजपा नेता अरुण अग्रवाल ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भावपूर्ण शुभकामनाएं।

उझानी बदायूं 4 सितंबर ।

जब यमुना के तट पर नंदोत्सव का उल्लास हो और मोर-मुकुट की छटा से कण-कण आलोकित हो, तब योगेश्वर श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस पर हृदय का हर्ष शब्दों की परिधि लांघ जाता है। इसी दिव्य अनुभूति के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सभासद एवं पूर्व अध्यक्ष, रोटरी क्लब उझानी- सपना इंटरप्राइजेज के संचालक अरुण कुमार अग्रवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने साहित्यिक और भावप्रवण संदेश में अरुण अग्रवाल ने कहा –

श्रीकृष्ण केवल एक अवतार नहीं, अपितु जीवन दर्शन हैं। उनके जीवन में गीता का ज्ञान है, मुरली की मधुरता है, सुदर्शन का तेज है और बाल-लीलाओं की सरलता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते’ के अमर मंत्र को आत्मसात कर समाज में प्रेम, करुणा और समरसता का दीप प्रज्ज्वलित करें।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पावन पर्व हमें यह सिखाता है कि जब-जब धरा पर अंधकार घनेरा होता है, तब-तब एक दिव्य प्रकाश अवश्य अवतरित होता है जो अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करता है।

इस शुभ अवसर पर अरुण अग्रवाल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार मा. श्री बी.एल. वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विमल कृष्ण अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा एवं अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी उझानी सचिन अग्रवाल “बंटी भैया” के साथ समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

उन्होंने प्रार्थना की कि माखन-मिश्री के भोग सा मधुर और मोरपंख सा रंगीन हो सबका जीवन।

विज्ञापन एक्सप्रेस