गौरव आर्य ने संभाला बिल्सी एसडीएम का पदभार
बिल्सी। डीएम अवनीश राय ने जिले के कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसके तहत बिल्सी के एसडीएम राजेश कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी न्यायिक, बदायूं बनाया गया है। वहीं सहसवान में तैनात रहे एसडीएम गौरव आर्य को बिल्सी का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
बृहस्पतिवार को गौरव आर्य बिल्सी तहसील पहुंचे और एसडीएम का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। तहसील आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या गंभीरता से सुनी जाएगी और निर्धारित समय में निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। राजस्व मामलों के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर रहेगा। वह मूलत: अलीगढ़ जिले के रहने वाले है। इस दौरान तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवागत एसडीएम का स्वागत किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


