2 सितंबर 2026। एच .पी. इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, मटकी फोड़, भजन, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को कृष्णमय बना दिया। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों और कर्मयोग के संदेश को जीवंत किया।
इस अवसर पर *मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शिवम पटेल जी , डायरेक्टर डॉ. सेजल पटेल जी , प्रधानाचार्य श्री सुनील साहनी जी , उप प्रधानाचार्य श्री पंकज गुप्ता जी एवं हेड मिस्ट्रेस मिस निशा सिंघल जी* ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।







bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


