7:33 pm Thursday , 3 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में हिरासत में युवक की मौत पर हंगामा, पत्नी बच्चों संग अंबेडकर प्रतिमा पर धरने पर बैठी।

बदायूं में हिरासत में युवक की मौत पर हंगामा, पत्नी बच्चों संग अंबेडकर प्रतिमा पर धरने पर बैठी।

बदांयू 3 सितंबर।

दातागंज कोतवाली में हिरासत के दौरान राजेश कोरी की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। गुरुवार को मृतक की पत्नी रूपवती कोरी अटसेना गांव में अंबेडकर प्रतिमा के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं। गांव के लोगों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने भी समर्थन दिया।

परिजनों की मांग है कि मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराई जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हो, परिवार को एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, घर और चारों बच्चों की मुफ्त पढ़ाई मिले।

बता दें, 27 अगस्त को अटसेना में भंडारे के दौरान डीजे पर गाना बदलने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई थी। 28 अगस्त को कोर्ट ले जाने से पहले राजेश की तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल में मौत हो गई। मामले में कोतवाली प्रभारी वेदपाल सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस