7:33 pm Thursday , 3 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बीमा सलाहकार शीतल राना के पति कुशल राघव का निधन, नगर में शोक की लहर

उझानी- बीमा सलाहकार शीतल राना के पति कुशल राघव का निधन, नगर में शोक की लहर

उझानी-बदांयू 3 सितंबर।

नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी 45 वर्षीय कुशल राघव का आज अल्पायु में बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

कुशल राघव नाम के साथ-साथ अपने व्यवहार से भी बेहद कुशल और मिलनसार व्यक्ति थे। वह लंबे समय तक क्षत्रिय महासभा के सचिव के दायित्व का निर्वहन कर चुके थे। समाज सेवा को वह हमेशा प्राथमिकता देते थे। यही कारण है कि मोहल्ले से लेकर पूरे नगर में हर कोई उनके व्यवहार की सराहना करता था।

वे नगर पालिका सभासद गजेंद्र राघव के भाई और नगर की जानी-मानी बीमा एडवाइजर शीतल राना के पति थे। उनके भाइयों ठाकुर अमित प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार राघव ने बताया कि आज शाम 6 बजे कुशल राघव का अंतिम संस्कार कछला गंगा घाट पर किया जाएगा।

कुशल अपने पीछे पत्नी शीतल राना, एक बेटी व एक बेटे सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

उधर, निधन की सूचना मिलते ही उनके निवास पर नगर के संभ्रांत लोगों का शोकग्रस्त परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए आना-जाना लगा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस