




बदायूं 3 सितंबर।
नेपाल में सैलाब और उत्तराखंड में हो रही तेज बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर दिखने लगा है। गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ा है और खतरे के निशान 162.40 मीटर को पार कर 162.47 मीटर पर पहुंच गया है। एक ही दिन में 18 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर से दातागंज, उसावां और सहसवान तहसील क्षेत्र के निचले इलाकों में बसे गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा का पानी खेतों तक पहुंच गया है और निचले रास्ते जलमग्न होने लगे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। आवागमन बाधित होने के साथ पशुओं के चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है।
प्रशासन और सिंचाई विभाग ने तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों को नदी किनारे और जलभराव वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।
बैराजों से जल प्रवाह- हरिद्वार बैराज से- 1,10,750 क्यूसेक।
बिजनौर बैराज से- 93,907 क्यूसेक
नरौरा बैराज से- 83,835 क्यूसेक।
सिंचाई विभाग की टीमें तटबंधों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। जलस्तर पर हर घंटे निगरानी की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


