उझानी : एपीएस स्कूल में खो-खो फाइनल में ग्रीन हाउस चमका, येलो और ब्लू ने भी मारी बाजी।



सपने देखने से नहीं, मेहनत-संयम से मिलती है सफलता : प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट।
उझानी, बदायूं 2 सितंबर ।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में बुधवार को अंतरसदनीय खो-खो टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के रेफरी लवनीश साह और नक्की अहमद रहे। समस्त व्यवस्थाओं और अनुशासन में क्रीड़ा अध्यापकों की सराहनीय भूमिका रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि सपने देखने भर से सफलता नहीं मिलती, सफलता के लिए मेहनत, संयम और समर्पण जरूरी है। यह प्रतियोगिता न केवल खेल है, बल्कि सीखने, आगे बढ़ने और मित्रता बनाए रखने का सुनहरा अवसर है।
टूर्नामेंट में चारों सदनों – रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू हाउस की जूनियर व सीनियर टीमों ने दम दिखाया।
ये रहे फाइनल के परिणाम :
जूनियर गर्ल्स: ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को 13-6 से हराया।
जूनियर बॉयज: ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 10-9 से रोमांचक मुकाबले में हराया।
सीनियर गर्ल्स: ग्रीन हाउस ने येलो हाउस को 9-8 से मात दी।
सीनियर बॉयज: येलो हाउस ने ब्लू हाउस को 15-14 के करीबी अंतर से हराकर खिताब जीता।
सभी खिलाड़ियों ने खेल कौशल की अद्भुत झलक पेश की। अंत में प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्य द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


