एस्सेल स्कूल में सजी ब्रज की छटा, नन्हे राधा-कृष्ण को देख झूम उठे दर्शक।

संस्कारों से ही बनता है श्रेष्ठ व्यक्तित्व – सुधांशु गुप्ता।
उझानी, बदायूं 2 सितंबर ।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एस्सेल स्कूल, उझानी में भक्ति, उल्लास और बाल प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य राधा-कृष्ण उत्सव में जब नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के मनोहारी स्वरूप में मंच पर आए तो पूरा परिसर ब्रज की छटा से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण भक्ति के जयघोष के साथ हुआ। नन्हे कलाकारों की मासूम मुस्कान, आकर्षक वेशभूषा और भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जन्माष्टमी मनाना ही नहीं, बल्कि बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन संदेश से जोड़ते हुए उनमें आत्मविश्वास और मंच कौशल का विकास करना रहा।
उत्सव में प्लेग्रुप के अनुष्का, अद्वय, अहान, रियांश, केशव, एलकेजी की आरोही, तेजस्वी गुप्ता, कृतिका, मिशिका, अन्वी थापा, हर्षि, दानियाल, अंश ठाकुर, रिधम चौहान, सिया वार्ष्णेय तथा यूकेजी की अनन्या, डिंपल, त्रिशा, इशिता, आकांशी, वंश यादव, अथर्व, दक्ष और कुनाल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वहीं कक्षा-1 से तान्या, सृष्टि, रचना, अक्षित चौहान, धनिष्ठा, कक्षा-2 से अग्रिमा, डिंपल, अन्वी, आराध्या, कृतिका, परी, इनाया, अन्विका, अंश और कक्षा-3 से आयुषी, आशी, मिष्ठी, गार्गी एवं अवंतिका ने मनमोहक राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्राओं मानवी और मदीहा ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि बच्चों को अपनी संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ना भी है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, कर्म, साहस और कर्तव्य का संदेश देता है। जब बच्चे अपनी संस्कृति को मंच पर जीते हैं, तभी संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुँचते हैं।
उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। विद्यालय का दायित्व है कि उसे ऐसा मंच मिले जहां वह बिना संकोच अपनी प्रतिभा दिखा सके। छोटे बच्चों का आत्मविश्वास के साथ मंच पर आना ही उनकी बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल कोऑर्डिनेटर पूजा यादव, प्रियंका साहू, रितिका शर्मा और कशिश का विशेष योगदान रहा। इस दौरान प्रधानाचार्य विमल सिंह, ऑफिस कोऑर्डिनेटर अक्षय सक्सेना, गुंजन माहेश्वरी, कुसुम, सृष्टि सिसौदिया, महिमा, प्रियंका माथुर, रोशन, सृष्टि अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, श्वेता, मेघा, कशक, लवी, अनामिका, हिमांशी, सोनी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सक्रिय सहयोग दिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


