12:52 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी वालों के लिए गुड न्यूज: अब जर्मन तकनीक वाले लाल डिब्बों में दौड़ी टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस

उझानी वालों के लिए गुड न्यूज: अब जर्मन तकनीक वाले लाल डिब्बों में दौड़ी टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस।

पुराने नीले ICF डिब्बे हटे, LHB रेक से होगी ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक यात्रा, जनरल में भी मिलेगा रिजर्वेशन।

उझानी-बदांयू 1 सितंबर।

पूर्वोत्तर रेलवे ने उझानी और बदायूं क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। कासगंज जंक्शन होकर टनकपुर से मथुरा से अछनेरा के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अब हाईटेक हो गई है। कल यानी 31 अगस्त से रेलवे ने इसके पुराने डिब्बे बदल दिए हैं। अव ट्रेन नऐ व सुरक्षित कलेवर में अछनेरा गई।

अब तक इस ट्रेन में चेन्नई की फैक्ट्री में बने पुराने नीले रंग के डिब्बे (ICF कोच) लगे थे, जो हादसे के समय एक-दूसरे पर चढ़ जाते थे। अब उनकी जगह जर्मन तकनीक से बने नए लाल रंग के डिब्बे (LHB – लिंक हॉफमैन बुश कोच) लगाए गए हैं। ये डिब्बे स्टेनलेस स्टील के होते हैं, ज्यादा सुरक्षित होते हैं और 160 किमी तक की रफ्तार पर भी झटके कम लगते हैं।

सोमवार को जब यह ट्रेन नए लाल डिब्बों के साथ बरेली बदांयू , उझानी पहुंची तो यात्रियों में खुशी दिखी।

उझानी का अपना रेलवे स्टेशन छोटा है, इसलिए यहां के ज्यादातर लोग कासगंज जंक्शन से मथुरा, आगरा, राजस्थान , दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। यह वही मुख्य ट्रेन है। नए डिब्बे लगने से उझानी के यात्रियों को तीन बड़े फायदे होंगे –

वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने बताया कि सीट की लड़ाई खत्म अब जनरल की द्वितीय श्रेणी (2S) में भी रिजर्वेशन शुरू हो गया है। ₹30-40 में टिकट बुक कर सीट पक्की कर सकते हैं। वही किराया घटा: ट्रेन पर से ‘स्पेशल’ का टैग हट गया है। इससे एसी चेयर कार का किराया करीब 20% कम हो गया है।
अंदर ही अंदर आवाजाही: सभी डिब्बे अंदर से जुड़े हैं, एक डिब्बे से दूसरे में आसानी से जा सकेंगे।

ट्रेन से मथुरा का सफर कर रहे उझानी के यात्री मुकेश बाबू ने बताया – पुरानी ट्रेन में भीड़ में चढ़ना मुश्किल था। अब रिजर्वेशन मिलेगा तो बुजुर्गों और महिलाओं को राहत मिलेगी।

रेलवे के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि यात्रियों की मांग पर ही ट्रेन को नियमित कर LHB में बदला गया है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस