बदायूं में स्वाइन फ्लू के पांच मामले, दो सक्रिय; जिले में फिलहाल कोई एक्टिव केस नहीं।
बदांयू 31 अगस्त।
जिले में स्वाइन फ्लू के पांच मामले सामने आए हैं। इनमें दो मरीज सक्रिय हैं, जबकि तीन संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शासन के पोर्टल पर पांचों मरीजों के आधार कार्ड में बदायूं का पता दर्ज है, लेकिन उनकी मौजूदा लोकेशन अलीगढ़, दिल्ली और नोएडा में है।
डिप्टी सीएमओ एवं जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मोहम्मद तहसीन ने बताया कि एक सक्रिय मरीज नोएडा में आइसोलेशन में है। दूसरा सक्रिय मरीज 9 वर्षीय बच्चा है, जिसकी तलाश की जा रही है। टीम आधार पर दर्ज पते पर पहुंची तो परिवार नहीं मिला।
विभाग के मुताबिक तीन मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, इसलिए फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू का कोई सक्रिय मरीज मौजूद नहीं है।
संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच सुविधा शुरू की जा रही है। जिला अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। सभी सीएचसी पर भी आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


